सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गांधी विकास मेला में लगे कृषि विकास मेला का शनिवार को समापन किया गया। मौके पर 250 किसानों के उत्पादन के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। समापन के मौके पर डीएओ माधुरी टोप्पो, जिला फिसरी ऑफिसर सीमा टोप्पो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विशाल आनंद कुजूर, पणन सचिव उपस्थित थे। मौके पर डीएओ ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनी से किसानो में प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और किसानो एक दुसरे का देख कर बेहतर उत्पादन करने की कोशिश करते हैं। साथ ही कृषि का विकास होता है। कृषि प्रदर्शनी में किसानो ने एक से बढ कर एक फल, फुल और सब्जी उत्पादन का प्रदर्शन किया। ऐसे प्रदर्शनी से किसानो में प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और किसानो एक दुसरे का देख कर बेहतर उत्पादन करने की कोशिश करते हैं। जिससे जिले में कृषि का विकास होता है...