सीवान, दिसम्बर 19 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। कृषि विभाग के द्वारा जिला स्तरीय कृषि प्रदर्शनी सह कृषि मेला में प्रखंड के तमाम किसान अपने अपने प्रदर्शनी को लेकर इस प्रतियोगिता में जुटेंगे। जिसकी तैयारियां में किसान लगे हुए है। बतादे की 22 और 23 दिसम्बर को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी अपना अपना स्टाल लगाकर परचम लहराएंगे। बीएओ मनोज कुमार ने बताया कि आत्मा सिवान के सौजन्य से आलोक कुमार परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी के आदेशानुसार जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि प्रांगण सिवान में कियाजाएगा। जिसमें प्रखंड के किसान के पास जो भी उत्पाद फूलगोभी पत्ता गोभी, लौकी,कोहड़ा,ओल,पपीता मूली, गाजर गोल बैगन, लंबा बैगन,चुकंदर,पुआ, ठेकुआ पांच अदद, केला सब्जी वाला एक थम सहित नींबू,अमरूद, शहद,तुलसी, मोटे अनाज का ल...