दुमका, दिसम्बर 15 -- दुमका प्रतिनिधि। तापमान में दिन-प्रतिदिन गिरावट से ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सर्द रात में बेघर,निराश्रित एवं गरीबों को मुफ्त आवासीय सुविधा देने के लिए दुमका में शहर में बनाए गए आश्रय गृह खुद ही बेवस नजर आ रही है। टूटी खिड़कियों से आती सर्द हवाओ के कारण यहां ठहरने वाले ठिठुरकर रात काटने को विवश है। बेघरों,निराश्रितों व गरीबों को ठंड से बचने के लिए पतले से कम्बल दिए गए है,जो इस कड़ाके की ठंड के लिए पर्याप्त नहीं है। दुमका शहर के नगर परिषद की ओर से सरायरोड में एक आश्रय गृह बनाया गया है। चार कमरे के आश्रय गृह में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। एक सप्ताह में शौचालय की साफ-सफाई होती है। चारों कमरे में लगभग 20 से 25 गरीब व बेघरों को रहने की सुविधा है। उक्त आश्रय गृह में बेघर एवं गरीब महिलाओं के रहने की सुविधा उपलब्ध रहन...