चतरा, दिसम्बर 13 -- कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जनता हाई स्कूल के समीप अवस्थित कृषि तकनीकी कृषि केंद्र का रख रखाव के बिना कबाड़ बन गया है, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं कृषक मित्रों का आरोप है की कृषि तकनीकी केंद्र में भंडारण नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव समेत कृषक मित्र संतोष कुमार, निर्मल गंझु,ब्रदेव कुमार यादव,विजय सिंह ने बताया की समय से किसानों को बीज नहीं मिलता है,जिसके कारण समय से अच्छी पैदावार नहीं होता है।वहीं कृषि तकनीकी केंद्र में भंडारण न कर निजी घरों में बीज का का भंडारण किया जा रहा है ऐसे में कृषि कार्य से संबंधित कार्यक्रम एवं मिट्टी जाँच भी ससमय नहीं हो पाता है।वहीं कृषक मित्रों का कहना है की अगर कृषि पदाधिकारी अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं...