मुंगेर, मई 4 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सबौर कृषि विश्वविद्यालय से कृषि ज्ञान वाहन रथ पहंुचा। एलईडी के माध्यम से किसानों को खरीफ फसल की विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान मुंगेर के वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार और आत्मा के प्रणव कुमार ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसल के बारे में नई तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...