समस्तीपुर, जून 10 -- विभूतिपुर। प्रखंड के आलमपुर कोदरिया के पंचायत सरकार भवन पर कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य राम विनेश कुमार ने की। कृषि वैज्ञानिक डॉ इमती ने किसानों को पौधा संरक्षण संबंधी जानकारी दी। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान की योजना पर चर्चा की। इफको के प्रतिनिधि द्वारा डीएपी नैनो यूरिया से खेती करने पर जोर दिया गया। कृषि समन्वयक अभिजीत द्वारा जैविक खेती के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन द्वारा आत्मा योजना एवं सरकार द्वारा खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पूर्व जिला पार्षद सह प्रगतिशील कृषक कृष्णदेव प्रसाद सिंह द्वारा लोगों से सरकार की संचालित योजनाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.