मधेपुरा, दिसम्बर 4 -- कुमारखंड,निज संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 12 में शुक्रवार को कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। एटीएम जयशंकर भारती ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा रबी फसल की उन्नत खेती के लिए किसानों को अनुदानित दर पर दिए जा रहे बीजों के बारे में बताया गया। किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा रियायती दर पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि संयंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किसानों से किया गया। कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को रबी फसल की उन्नत खेती की विभिन्न तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई। एटीएम रुपेश कुमार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और रबी फसल की वैज्ञानिक विधियों की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.