भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर द्वारा शनिवार को कृषि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए करियर अवेयरनेस सेमिनार एवं स्किल डेवलपमेंट विषय पर वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में मौजूद रोजगार की अपार संभावनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें उद्योग की मांग के अनुसार तैयार करना था। इस ऑनलाइन सेमिनार में बड़ी संख्या में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में कृषि स्नातकों के लिए उपलब्ध कैरियर विकल्प, सरकारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, उच्च शिक्षा के अवसर और कौशल विकास जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञ संकाय सदस्य डॉ. प्रियंका भारद्वाज, राघवेंद्र सिंह ...