बागपत, जनवरी 12 -- खेकड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षु कृषि छात्रों ने अपने अनुभव बताए। कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक की देखरेख में कृषि विज्ञान केन्द्र पर ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कोपरेटिव बागपत से इंदू सिंह, केवीके प्रभारी लक्ष्मी कांत, डा. राजेश कुमार, सुरजभान यादव, अनीता यादव, डा. देव कुमार, संजीव चंदेल, मोहम्मद जहीम खान, प्रवीण कुमार प्रेमी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...