पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत रजहारा में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से संबंधित किसानों को जानकारी दी गई। पंचायत स्तरीय कृषि गोष्ठी कार्यक्रम में किसानों की मिट्टी जांच की गई और रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन, पोषण प्रबंधन और उन्नत कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी में नाबार्ड के को-ऑर्डिनेटर रवि रंजन ने मिट्टी जांच, बीज उपचार, बीजामृत, जीवामृत तथा टिकाऊ कृषि तकनीकों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम मे प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिमन्यु प्रसाद ने किसानों को बताया कि खेती अब पूरी तरह तकनीक आधारित हो चुकी है। वैज्ञानिक विधियों, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरणों का सही उपयोग किसान की लागत कम और उपज अधिक कर सकता है...