जमशेदपुर, फरवरी 23 -- एक्सएलआरआई में सामाजिक प्रभाव समिति सिग्मा-ऑइकोस की ओर से 9वें सामाजिक उद्यमिता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार से शुरू इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय विकसित भारत में श्रम की आकांक्षाएं हैं। इसमें देश के नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, सामाजिक उद्यमियों और शिक्षाविदों ने शिरकत की। समारोह का आकर्षण इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स रहा। इसमें कृषि, पशुपालन जैसे क्षेत्र के इंटरप्रेन्योर को सम्मानित किया गया। ऐसे चार इंटरप्रेन्योर को एक-एक लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत डीन प्रो. संजय पात्रो, फादर मुक्ति क्लेरेंस और अन्य अतिथियों द्वारा की गई। सम्मेलन में एक्सएलआरआई सहित विभिन्न संस्थानों के लगभग 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.