बलिया, मई 17 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि क्षेत्र में कौशल विकास, प्रशिक्षण व स्वरोजगार की दिशा में विश्वविद्यालय ने अहम कदम उठाया है। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय (बलिया) और इरादा टेक फाउंडेशन (गोरखपुर) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू के जरिए इरादा फाउंडेशन विवि के कृषि संकाय के सभी विद्यार्थियों के लिए कृषि कौशल विकास, प्रशिक्षण व स्वरोजगार की सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, मिट्टी परीक्षण और भूमि सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे कृषि के क्षेत्र में सुधार संभव हो सके। एमओयू के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कुलपति ने बताया कि यह कृषि प्रधान है। यहां कृषि आधारित शोध की आवश्यकता है। यहां परंपरागत खेती होती है, जरूरत नवाचार को अपनाने की है। विवि इस दिशा में लगातार पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.