बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। बदलते परिवेश में खेती को लाभ का सौदा बनाने के लिए मशीनीकरण अनिवार्य है। उक्त बातें डीडीसी काजले वैभव नितिन ने कहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि परंपरागत खेती में श्रम और लागत अधिक लगती है। जबकि आय सीमित रह जाती है। कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से किसान न केवल समय की बचत कर सकते हैं। बल्कि उत्पादन लागत में कमी लाकर अपनी शुद्ध आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान का लाभ उठाएं।आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने किसानों को ड्रोन तकनीक, हैप्पी सीडर, जीरो टिलेज मशीन और रोटावेटर जैसे अत्याधुनिक यंत्रों की कार्य प्रणाली समझाई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने किसानों को कैसे मिट्टी की उर्वरता बरकरार रखते हुए कम पानी और...