मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में कृषि विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज में कॅरियर की संभावनाएं विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। सेमिनार के मुख्य वक्ता व आईसीएआर- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के प्रिंसिपल साइंटिस्ट प्रो. यशवीर सिंह शिवाय ने कृषि छात्र-छात्राओं को प्राइवेट सेक्टर्स की कंपनियों में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। यहां प्रो. शिवाय, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. रमेश पाल, डॉ. अक्षिता बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...