आगरा, जनवरी 2 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएससी कृषि की परीक्षा के लिए केंद्र जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने आगरा मंडल में 8 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। बीएससी कृषि की परीक्षा विश्वविद्यालय की ओर से 7 जनवरी से कराई जाएगी। इसमें 15 महाविद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी कृषि के प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में 7 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की ओर से आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार मैनपुरी में एससीजीडी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एके कॉलेज शिकोहाबाद और...