सुल्तानपुर, जनवरी 20 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्राली का खुलेआम मिट्टी ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करते हुए बिना किसी रोक-टोक के मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ग्रामीण सड़कों से लेकर मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार में दौड़ रही हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, बल्कि आम लोगों की जान पर भी लगातार खतरा बना हुआ है। कृषि प्रयोजन के लिए रजिस्टर्ड ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है, इसके बावजूद दिन-रात मिट्टी ढुलाई कराई जा रही है। कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में न तो स्पष्ट नंबर प्लेट लगी है और न ही पीछे रिफ्लेक्टर या संकेतक लगा है। ओवरलोड ट्रॉलियां तेज गति से चलती हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीर, साइकिल सवार और स्कूली बच्चे हमेशा दहशत में रहते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.