चम्पावत, सितम्बर 22 -- लोहाघाट। लोहाघाट में कृषि विभाग के अधिनस्थ कृषि कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से मनन चौहान को जिलाध्यक्ष चुना गया। लोहाघाट में सोमवार को अधिनस्थ कृषि कर्मचारी संघ का अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने संघ की उपयोगिता और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने एकजुट होकर समस्याओं के निदान का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। सर्वसम्मति से मनन चौहान को जिलाध्यक्ष, अंशु गोस्वामी को जिला मंत्री, राना सिंह को वरिष्ट उपाध्यक्ष, संजय गहतोड़ी को कोषाध्यक्ष, हिमांशु प्रसाद को संगठन मंत्री, आशुतोष सिंह को संरक्षक, प्रताप ढाली को संयुक्त मंत्री और साक्षी पांडेय को संप्रेक्षक चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.