सासाराम, फरवरी 9 -- बिक्रमगंज, हिटी। बिजली बोर्ड द्वारा कृषि कनेक्शन के लिए पंचायत व प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित किये जाएंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ई. ब्रवीम ने बताया कि 10 से 28 फरवरी तक पंचायत व प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। आवेदक नये कृषि कनेक्शन हेतु सुविधा एप व आयोजित शिविर के माध्यम से आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...