भभुआ, फरवरी 10 -- बोर्ड के सुविधा एप या शिविर के माध्यम से किसान दे सकते हैं आवेदन नि:शुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन देने के लिए 28 फरवरी तक लगेगा कैंप (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। विद्युत बोर्ड ने किसानों को कृषि कनेक्शन देने के लिए मंगलवार को पंचायत व प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत शशि ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग ने कृषि कार्य के लिए बिजली मुहैया कराने और मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना फेज-2 के तहत विद्युत संरचना का निर्माण एवं कृषि विद्युत संबंध प्रदान किया जा रहा है। आरडीएसएस परियोजना के फीडर अलग करने को लेकर विद्युत संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फसल की सिंचाई के लिए नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। आवेदक नये कृषि कनेक्शन ...