श्रीनगर, अक्टूबर 12 -- आवास विकास मैदान में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेला रविवार को किसानों और महिला समूहों की सहभागिता से जीवंत रहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी जनपद के 156 किसानों को 2 करोड़ 21 लाख 50 हजार का ब्याज रहित ऋण वितरित किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सहकारिता और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से आज प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता विभाग में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड का सहकारी क्षेत्र देश भर में नया उदाहरण पेश कर रहा है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता मेलों के माध्यम से किसानों और महिला सहायता समूहों को न केवल अपने उत्पाद बेचने का अवसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.