सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है। बजट का मुख्य उद्देश्य गांवों की आय बढ़ाना, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इससे न केवल ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि पलायन जैसी बड़ी समस्या पर भी अंकुश लगेगा। बजट में हाट-बाजार के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। गांवों में पारंपरिक हाट-बाजारों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि किसान और छोटे व्यापारी सीधे अपने उत्पाद बेच सकें। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। जिले के जानकारों का मानना है इससे सीतामढ़ी जैसे कृषि प्रधान जिले में यह योजना किसानों के लिए...