गया, फरवरी 4 -- कृषि और किसान देश की अर्थ व्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि बिहार में गेहूं और मक्का का उत्पादन पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा है। इसके लिए बिहार को तीन बार 'कृषि कर्मण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। शहर के बाजार समिति प्रांगण में जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित उद्यान प्रदर्शनी में किसानों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में जननायक कर्पूरी ठाकुर योजना के तहत किसानों की दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त को दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है। इस योजना से साल में किसानों को तीन किस्त दी जाती है। इसमें 60...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.