लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने यूपी में कृषि उद्योग लगाने के लिए भूमि पर स्टांप शुल्क में छूट देने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव स्टांप अमित गुप्ता ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। एक्वाब्रिज कंपनी संयुक्त अरब अमीरात को औद्योग क्षेत्र स्थापित करने के लिए 60 एकड़ भूमि पर स्टांप शुल्क में छूट दी गई है। इनोवा एग्री फूड पार्क को जेवर एयरपोर्ट के निकट एग्री एक्सपोर्ट हब की स्थापना के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 50 एकड़ भूमि आवंटित होने पर यह छूट दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.