चम्पावत, जून 14 -- चम्पावत। आरसेटी के 13 दिनी कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वराजगार अपनाने को प्रेरित किया। शनिवार को बौतड़ी में प्रशिक्षण का समापन किया गया। आरसेटी निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का दो साल तक मार्गदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बैंकिंग ऋण योजनाएं, साइबर क्राइम, सरकारी योजना, सामाजिक सुरक्षा स्कीम, समय प्रबंधन, स्वरोजगार आदि की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर पवन पांडेय, गीता पांडेय, त्रिलोकी नारायण और सुनीता वर्मा ने पशुओं को होने वाले रोग की रोकथाम, टीकाकरण, ब्रीडिंग, आहार, पशु आवास और वर्मी कम्पोस्ट, आम कैंडी, आंवला कैंडी, अचार, पापड़, हर्बल साबुन, शैंपू, तथा डिटरजेंज बनाने की जानकारी दी। उत्तराखंड के ऐसेसर जनार्दन चिल्कोटी ने अंतिम मूल्यांकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.