मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- गायघाट, एक संवाददाता। कृषि इनपुट अनुदान में अवैध वसूली का मामला डीएम के यहां पहुंच गया है। एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी की प्रतिनिधि रिंकी कुमारी ने डीएम व डीएओ को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। रिंकी कुमारी ने आरोप लगाया है कि कृषि विभाग के कर्मी बिचौलिये के माध्यम से कृषि इनपुट की राशि दिलवाने की बात कहकर 50 प्रतिशत अग्रिम कमीशन वसूल रहे हैं। खरीफ 2025 के सीजन में मोथा तूफान एवं बाढ़ बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसको लेकर राज्य सरकार ने पात्र किसानों को कृषि इनपुट सहायता देने की घोषणा की थी। बीएओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वरीय अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.