प्रयागराज, मार्च 27 -- पारिस्थितिक पुनस्र्थापन केंद्र की ओर से ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड परियोजना-16 के तहत गुरुवार को केंद्र के सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने कम प्रचलित पौधों के माध्यम से औद्योगिक हर्बल उत्पाद विषय पर तकनीक की जानकारी दी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप-महाप्रबंधक अनिल वर्मा ने कहा कि केंद्र के सहयोग से उद्यम स्थापित करने के लिए अनुदान और बैंक से ऋण भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित स्टार्टअप को नाबार्ड की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। स्वागत संबोधन में पारिस्थितिक पुनस्र्थापन केंद्र के प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि वनीय पादपों के बायोप्रोस्पेक्टिंग व मूल्यसंवर्धन से उद्योग स्थापित कर आजीविका को समृद्ध किया जा सकता है। कार्यशाला समन्वयक व वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.