औरंगाबाद, फरवरी 13 -- बैंकों को किया गया प्रेरित, कहा किसानों और जरूरतमंदों को लोन दें बैंक फोटो- 13 फरवरी एयूआर 63 कैप्शन- औरंगाबाद में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में शामिल बैंक अधिकारी व अन्य लोग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाबार्ड के द्वारा औरंगाबाद जिला मुख्यालय में बैंकर्स सेंसटाइजेशन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया। डीडीएम सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंकों से सहयोग की अपील की। कृषि और अवसंरचना निधि के तहत तीन प्रतिशत के ब्याज दर पर दो करोड़ रुपए तक की क्रेडिट गारंटी और पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन सहित कृषि में आधारभूत संरचनाओं की स्थापना के लिए जानकारी दी। बैंकों को माल गोदाम, शीत गृह, प्रसंस्करण इकाई आदि परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित ...