मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- छपार। गांव खुड्डा के पीएनबी में आयोजित कृषि आउटरीच कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने किसानों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं किसान गोल्ड लोन, भूमि खरीदने से सम्बंधित लोन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी दी गई। क्षेत्र के गांव खुड्डा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने प्रतिभाग किया। शाखा प्रबंधक मोहित त्यागी ने कहा कि पीएनबी हमेशा से किसानों का साथी रहा है, किसानों के लिए विभिन्न ऋण सम्बंधित स्कीम चलाई जा रही है, जिनका पात्र किसान लाभ उठा सकते है। कृषि प्रबंधक सन्नी कुमार ने कहा कि गोल्ड लोन, बचत खाता, किसान गोल्ड लोन आदि योजनाएं चला जा रही है। इस अवसर पर छपार शाखा प्रबंधक अजित कुमार, पुरकाजी शाखा प्रबंधक परमानन्द जोशी, खाईखेडी श...