आरा, जनवरी 27 -- आरा, हमारे संवाददाता। कृषि सांख्यिकी में सुधार एवं रबी फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों को ऐप पर अपलोड करने के लिए जिला स्तरीय आवृत्तिचर्या सह प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट में मंगलवार को किया गया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि आंकड़ों का संकलन निर्धारित प्रक्रिया एवं समय पर करना आवश्यक है। इससे सही आंकड़ों का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इस प्रशिक्षण में पोर्टल की जानकारी दी गई। जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को फसलवार पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी गयी। साथ ही भारत सरकार के अंचल स्तरीय रबी फसल यथा गेहूं 152 प्रयोग, जौ 144, चना 52, मसूर 28, खेसारी 32, राई सरसो 28 कटनी प्रयोग पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी गई। पंचायत स्तरीय रबी फसल कटनी प्रयोग के 1150 प्रयोग की जानी है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह, मास्टर ट्र...