सहारनपुर, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र में अवैध यूरिया परिवहन का मामला सामने आया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में उर्वरक की कालाबाजारी की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 23 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे सरसावा शुगर मिल के पास फ्लाईओवर के नीचे एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। इस संबंध में पूर्व में भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी कि उक्त स्थान पर अक्सर यूरिया से भरा ट्रक खड़ा किया जाता है। मौके पर अपर जिला कृषि अधिकारी राजबीर सिंह के साथ पहुंचकर ट्रक की जांच की गई। ट्रक चालक की पहचान इरफान चौधरी पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी ग्राम असारा, जनपद बागपत के रूप में हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक संख्या...