लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आम बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वस्पर्शी, समावेशी और जनहितकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, अवस्थापना एवं व्यापार जगत को सशक्त बनाने वाला है और विकसित व सुरक्षित भारत की परिकल्पना को साकार करता है। उद्यान राज्यमंत्री ने कहा कि "विकास भी और विरासत भी" के संकल्प के साथ प्रस्तुत यह बजट 'सबका साथ-सबका विकास' की भावना को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है। यह बजट विकास की मजबूत बुनियाद रखकर जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। श्री सिंह ने कहा कि बजट में कम उपज वाले फल उद्यानों के कायाकल्प तथा अखरोट, बादाम एवं खुमानी जैसी फसलों के उच्च घनत्व बागवानी को बढ़ावा देने के प्रावधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.