लातेहार, फरवरी 12 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन गुरूवार को किया गया। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा सॉयल हेल्थ आदि कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर डीसी ने संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का वेतन अगली समीक्षा तक स्थगित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा समेत अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.