नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में मामूली रूप से कम होकर क्रमश: 3.48 प्रतिशत और 3.53 प्रतिशत रही। इससे पहले, मार्च महीने में दोनों श्रेणियों में महंगाई दर 3.73 प्रतिशत और 3.86 प्रतिशत रही थी। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अप्रैल, 2025 में एक-एक अंक बढ़कर क्रमश: 1,307 और 1,320 पर पहुंच गया। मार्च महीने में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्रमश: 1,306 अंक और 1,319 अंक था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.