नवादा, मार्च 26 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम में किसानों ने कई सीख लिए। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, नवादा द्वारा संयुक्त कृषि भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले के कुल 25 किसानों ने भाग लिया। किसानों से वार्तालाप कर उनका ज्ञानवर्धन एवं उनकी कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान कृषि वैज्ञानिक ने किया। गरमा फसलों की उन्नत खेती विषयक इस वार्तालाप कार्यक्रम में नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय के प्राचार्य डॉ.रणधीर कुमार ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्राचार्य ने किसानों को गरमा उद्यानिक फसल के तहत सब्जी, फल-फूल के साथ-साथ मूंगफली एवं मूंग की खेती के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की। कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन एवं उप परियोजना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.