गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषक मित्र संघ के सदस्यों ने सम्मानजनक मानदेय सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को सौंपा। विधायक ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। मांग पत्र में कुशल मजदूरी के बराबर मानदेय लागू करने, मृतकों के आश्रितों को नौकरी देने, कृषि विभाग के बहाली में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, कृषक मित्रों को बीमा भत्ता देने और कार्यकाल 60 वर्ष तक सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल हैं। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष जयकांत तिवारी ने कहा कि हम सभी कृषक मित्र 14 वर्षों से सरकार के विभिन्न योजनाओं का कार्य कर रहे हैं। उसके बावजूद आज तक सम्मानजनक मानदेय तक नहीं दिया गया है। कॉपी, कलम, बैग आदि के लिए 12 हजार रुपए का भुगतान किया जाता है। कृषक मित्रों से केसीसी, केवाईसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.