दुमका, फरवरी 1 -- जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को सभी कृषक मित्रों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक समरेन्द्र सिंहा ने की। बैठक में मुख्य रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे, मिट्टी का नमूना संग्रह तथा कृषक मित्रों के मूल्यांकन प्रपत्र भरने से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मिट्टी का सही ढंग से नमूना संग्रह करने की विधि पर आपसी विचार-विमर्श किया गया, ताकि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी जांच का लाभ मिल सके। साथ ही सभी कृषक मित्रों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत आईडी निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई और इसे समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल माध्यम से फसल सर्वेक्षण होने से योजनाओं का लाभ सीधे किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.