चतरा, मई 29 -- सिमरिया प्रतिनिधि। कृषक मित्र महासंघ, झारखंड की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के कृषक मित्रों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय झारखंड के कृषक मित्रों की भावनाओं और लंबे समय से लंबित मांगो को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत के मार्गदर्शन में आए राज्य के अग्रणी कृषक मित्रों के विचारों पर विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.