सोनभद्र, फरवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की गई। इस दौरान जनपद में उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार में लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन सीडीओ जागृति अवस्थी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार बीआर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना की लाभार्थी राधिका प्रजापति एवं उनके नाबालिग पुत्र को पांच लाख रुपये का सांकेतिक चेक जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि एवं उप कृषि निदेशक की तरफ से प्रदान किया गया। सीडीओ ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों के रख-रखाव एवं सा...