बलिया, फरवरी 21 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। समाधान दिवस में सुनवाई के लिए आए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं में कई कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। तहसील परिसर की टूटी बाउंड्रीवॉल को तत्काल ठीक कराने तथा उसका प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। परिसर में स्थित शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें सुचारु और स्वच्छ रखने को कहा। एसडीएम को निर्देशित किया कि तहसील परिसर बड़ा होने और पर्याप्त खाली स्थान होने के कारण वहां एक सुंदर पार्क विकसित कराएं। जर्जर भवनों को कंडम घोषित कर नए भवन निर्माण की कार्यवाही के भी निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आरके (रजिस्ट्रार कानूनगो) द्वारा किए गए पट्टों की फाइल तलब की। फाइल तो उपलब्ध थी लेकिन उसका खतौनी में अंकन नहीं किया गया था। पत्रावलियों ...