रामगढ़, फरवरी 9 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) 2025-26 के तहत सोमवार को आत्मा कार्यालय में कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आए कृषकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ सुधांशु शेखर, प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ ने कृषकों को उन्नत कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बुवाई से पूर्व खेत की समुचित तैयारी, उन्नत बीजों का चयन, मिश्रित खेती, समेकित खेती आदि विषयों पर चर्चा की। डॉ शेखर ने कहा कि किसान केवल पारंपरिक खेती पर आश्रित न रहें, बल्कि कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन, गव्य पालन एवं पशुपालन जैसे आय के अन्य स्रोतों को अपनाकर अपनी आय को दोगुना या तीन गुना तक बढ़ा सकते हैं। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में खेत की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.