प्रयागराज, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. विजय पांडेय, मनु राय, डॉ. अशफाक मौजूद रहे। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोटवा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहाड़पुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत 38 लोगों को दवा खिलाई गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.