सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। 10 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर मंगलवार को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को कृमि नियंत्रण अभियान की जानकारी दी गई और दवा वितरण की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान बीसीपीएम शिवशंकर वरुण ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा खिलाई जाएगी। यह दवा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे स्कूल में पंजीकृत नहीं हैं या स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें भी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाने की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए। बीसीपीएम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.