वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया। 'कृमि मुक्त बच्चे, उज्जवल भविष्य' थीम पर लोगों को जागरूक किया गया। आईएमएस बीएचयू की प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की प्रो. ममता सिंह ने बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में कृमि नाशक दवा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृमि बच्चों के विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करते हैं। यह बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा हैं। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश यादव ने कहा कि नियमित कृमि नाशक दवा का सेवन एनीमिया, कुपोषण और आंतों से संबंधित विकारों को रोकने के लिए आवश्यक है। डॉ. संगीता राय, हर्ष कुमार सिंह, मजाहिर अब्बास हैदरी एवं सौम्या मिश्रा मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...