कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले के 934059 बच्चों को पेट के कीडे मारने वाली एलवेंडा जॉल की दवा खिलाई जाएगी। इस काम में1772आशएं,1787आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अलावा 253 एएनएम को बच्चों को दवा खिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। जागरूकता की कमी से बच्चों में पेट के कीड़े होते हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही हर साल दो बार पेट के कीड़े मारने वाली एलवेंडाजाल की गोली खिलाने का अभियान चलाया जाता है। इस बार जिले में कक्षा एक से 12 तक के 2011 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 230725 बच्चों के साथ ही 629 निजी स्कूलों के 258297 बच्चों के अलावा 50 पालीटेक्निक व आईटीआई के 44465 बच्चों को खुराक खिलाई जानी है। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.