शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। भारतीय उर्वरक संघ द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ उत्पादन प्रदर्शन पुरस्कार 2025 की नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक संयंत्र श्रेणी में कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को उपविजेता चुना गया है। यह सम्मान कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि चोपड़ा ने बीते 10 दिसंबर को नई दिल्ली में उर्वरक विभाग के सचिव रजत मिश्रा से प्राप्त किया। पुरस्कार कंपनी की परिचालन उत्कृष्टता, ऊर्जा दक्षता और विश्वसनीयता पर केंद्रित सतत प्रयासों का प्रमाण माना जा रहा है। निरंतर सुधार, तकनीकी क्षमता और टीम के समर्पण ने वर्षभर कंपनी के प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखा। संस्थान का कहना है कि यह उपलब्धि नवाचार और उत्पादकता को और मजबूत करेगी। कंपनी ने उत्पादकता, स्थिरता, पर्यावरण संरक्षण और किसान समृद्धि के संकल्प को आगे भी जारी रखने की बात कही है। इस पुरस्कार ...