मथुरा, फरवरी 19 -- मथुरा। छह दिवसीय कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव के अंतर्गत केएम विश्वविद्यालय परिसर में फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा तीन दिवसीय चित्रकला संगम आर्ट एक्जीविशन का आयोजन किया गया। इसमें बीएफए छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कुलाधिपति किशन चौधरी के प्रतिनिधि देवी सिंह (डीएम), कुलपति डा. एनसी प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, मेडिकल प्राचार्य डा. पीए. भिसे तथा एफएमटी प्रोफेसर डा. शरद अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया। देवी सिंह ने छात्राओं की पेंटिंग्स की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का कौशल निखरता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा कि कृतियों में केवल रंग नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और गहरी...