फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददता। अरावली में जगह-जगह बने कृत्रिम झील में नहाने के लिए पहुंचने वाले युवाओं को रोका जाएगा। इस बाबत पुलिस ने शुक्रवार से जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस सोशल मीडिया पर आमजनों को जागरूक कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरावली की पहाड़ी और जंगल में बने सिरोही कृत्रिम झील, बड़खल झील व डैथ वैली झील सूरजकुंड आदि में गर्मी के महीने में दिल्ली एनसीआर से काफी संख्या में युवा नहाने पहुंचते हैं। इस दौरान गहराई में चले जाने से उनकी मौत भी हो जाती है। ऐसे कई मामले पुलिस के पास सामने आए हैं। लिहाजा पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। साथ आसपास रह रहे लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम मे झीलों का पानी साफ व ठंडा होने के चलते स्थानीय व दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.