नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में छह पर्व के लिए यमुना किनारे प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए अलग घाट पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और दिल्ली सरकार को घेरा है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज की ओर से इस घाट का वीडियो एक्स प्लेटफार्म पर साझा किया गया। इस पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने छह पर्व की आस्था का भी मजाक बना दिया है। प्रधानमंत्री के लिए गंगा का पानी लाकर आर्टिफिशियल यमुना तैयार की गई है। सौरभ भारद्वाज की ओर से बनाई गई इस वीडियो में आरोप लगाए गए हैं कि वासुदेव घाट पर गंगा के फिल्टर्ड पानी को पाइप लाइन के जरिए लाया गया है, ताकि प्रधानमंत्री उसमें डुबकी लगा सके। आम लोगों को यमुना के प्रदूषित पानी में खड़े होकर छठ पर्व मनाना पड़ेगा। आप नेता व दिल्ली के...