पलामू, दिसम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने रांची कांग्रेस भवन में आयोजित एनएसयूआई के प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार बैठक में एनपीयू की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी आदि उपस्थित थे। आशीष ठाकुर ने कहा कि एनपीयू में शिक्षकों की घोर कमी है। इससे शोध कार्य पूरी तरह से ठप है और पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। आवश्यकता आधारित शिक्षक जो आठ वर्षो से अपनी सेवा दे रहे हैं,उनका समायोजन कराने के लिए बंधु तिर्की को मांग पत्र भी सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.