कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। वरिष्ठ कवि अशोक कुमार बाजपेई की काव्य कृति 'आओ जी भर जियें' का लोकार्पण मंगलवार को उत्कर्ष एकेडमी स्वरूप नगर में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि यह काव्य कृति समाज में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखेगी और दिव्यांगों को साहस देगी। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति डॉक्टर लक्ष्मी कांत पांडे ने कहा कि रचनाएं दिव्यांगों को जीने की सही दिशा तय करने में मदद करेंगी। विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर निगम ने कहा कि इस कृति में दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता को व्यक्त किया गया है। इस अवसर पर सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सरदार बलविंदर सिंह, सतीश गुप्ता, गोपाल खन्ना, रमेश दीक्षित, डॉक्टर विनोद त्रिपाठी, डॉ प्रेम स्वरूप त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्त सीकर, सुरेश राज हंस, राधा शाक्य, डॉ सुधांशु त्रिपाठी, जयराम सिंह, राजकुमार सच...